फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटी डिस्प्ले व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने मन मोहा

Mon, 27 Feb 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
students - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर के एबी नगर में संचालित सनडीसन इंटर कालेज में रविवार को पीटी डिस्प्ले व बाल मेले का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह व सीओ सिटी ह्देश कठेरिया ने किया। प्रिंसिंपल टीएन फारुकी ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद नन्हें मुन्हें बच्चों ने पीटी डिस्प्ले में जमकर धमाल मचाया। वहीं सीनियर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से लबरेज सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर भीड़ को रोमांचित किया। अतिथियों ने बच्चों द्वारा तैयार किए गए बाल मेले का अवलोकन कर खूब सराहा। सीओ सिटी ने 2100 रुपये का नकद पुरस्कार देकर बच्चों की पीठ थपथपाई। शिक्षक विधायक ने बच्चों से जीवन में लक्ष्य निर्धारण कर आगे बढ़ने की बात कही। वहीं शिक्षकों से बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार कर बेहतर भविष्य निर्माण की अपील की। सीओ सिटी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करने के साथ ही अभिभावकों व मौजूद भीड़ से आपसी भाईचारे के साथ मिल-जुलकर रहने की बात कही। उन्होंने बच्चों को राष्ट्रधर्म का पाठ भी पढ़ाया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधन की तरफ से मुख्य अतिथियों ने होनहारों को पुरस्कृत कर भविष्य में नई बुलंदियों को छूने का जज्बा भरा। इस दौरान समाज सेविका गौसियां खान, राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा यादव, बार अध्यक्ष सतीश शुक्ल, अजीत पाल, देवस्वरूप त्रिवेदी, किंग्सन स्कूल प्रबंधक सईद रिजवी, कुंवर मनीष सिंह सेंगर, आशीष श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें