मौरावां (उन्नाव)। ब्लॉक हिलौली के भवानीगंज में बने समेकित सुविधा केंद्र पर कांवड़ियों को रोककर जलपान कराया गया। इस दौरान कांवड़ियों ने यहां पर विश्राम भी किया।
रविवार को साइकिल से बीघापुर के अवधेश कुमार, सुमेरपुर के मुकेश कुमार, राजवीर, मंगतखेड़ा के दयाराम मंगतखेड़ा व लालाखेड़ा के ओमप्रकाश कांवड़ लेकर लोधेश्वर मंदिर जा रहे थे। इन कांवड़ियों को भवानीगंज में बने केंद्र पर मौजूद पीएचसी हिलौली के डॉ. प्रतीक सक्सेना ने रोका और स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके बाद जलपान कराया गया। साथ ही आवश्यकतानुसार दवाएं भी दी गईं।
करीब एक घंटे विश्राम के बाद कांवड़िये लोधेश्वर के लिए रवाना हो गए। शिविर में लेखपाल लवकुश कुमार, लैब टेक्नीशियन गोल्डी व सफाईकर्मी रामगोपाल, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।