फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायतों में पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। डीएम रवींद्र कुमार ने सभी नगर पंचायतों को पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश उन्होंने कोविड 19 से बचाव के लिए गठित 11 विभाग के प्रमुख अधिकारियों के साथ हुई बैठक में दिए। डीएम ने कहा कि सभी होम क्वारंटीन व्यक्तियों की सूची उपलब्ध कराएं। डीएम ने दोटूक कहा कि संक्रमितों को अस्पताल पहुंचाये जाने में लापरवाही न की जाए। कहा कि मरीजों की जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार प्रजापति को ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए। नगर मजिस्ट्रेट चंदन पटेल को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति विशेष अन्य जनपदों से उन्नाव में प्रवेश करें, उनके आने व जाने के माध्यम की सम्पूर्ण जानकारी लेते हुए उनकी जांच अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि जो भी होटल, रिसॉर्ट आदि कोविड से संबंधित मरीजों के लिए तय किए गए हैं उनकी नियमित रूप से साफ-सफाई, मरीजों के खाने-पीने की व्यवस्था आदि समय पर सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को विशेष स्वच्छता, सैनिटाइजेशन एवं सर्विलांस का विशेष अभियान चलाया जाए।
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार से मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त सामग्री के बारे में जानकारी ली। कहा कि मरीजों के इलाज के लिए यदि किसी भी प्रकार की सामग्री जनपद में उपलब्ध न हो तो जिला प्रशासन को अवगत अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में भी पल्स ऑक्सीमीटर दिलवा दिए जाएं जिससे डोर टू डोर सर्विलांस के कार्यों में बढ़ोतरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें