संवाद न्यूज एजेंसी
गंजमुरादाबाद। मकान निर्माण के दौरान एक दबंग परिवार के लोगों ने पथराव करने के साथ डंडे से वार कर जानलेवा हमला किया। पीडि़त की तहरीर पर दंपती और दो बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी नावेद की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि वह मकान बनवा रहा था। तभी पड़ोसी ताहिर पत्नी फहमिदा, बेटे शीबू और चमन के साथ आए मकान बनवाने का विरोध करने लगे। कारण पूछा तो कुछ भी नहीं बताया और पथराव करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर लाठी डंडों से पीट दिया। किसी तरह भागकर परिजनों और श्रमिकों ने जान बताई। पुलिस ने दंपती और दो बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सड़क किनारे मिला अज्ञात अधेड़ का शव
गंजमुरादाबाद। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात करीब दो बजे रघुरामपुर की पुलिया के पास करीब 50 वर्षीय अधेड़ का शव मिला। चौकी प्रभारी दीपक कुमार ने शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। कोतवाल ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव मिला है उसके शरीर पर कोई कपड़े नहीं है। (संवाद)