औरास। लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पिकअप टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। एक घायल को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
अलीगढ़ के गांधी पार्क निवासी नरेंद्र कुमार (45), मोहल्ले के ही प्रताप (38) के साथ पिकअप से लखनऊ से एक्सप्रेसवे से अलीगढ़ जा रहे थे। मंगलवार रात दो बजे औरास थाना क्षेत्र के इनायतपुर बर्रा गांव के सामने पिकअप का टायर फट गया। इससे पिकअप चला रहा बंटी का नियंत्रण खो गया और पिकअप पलट गई। हादसे में नरेंद्र और प्रताप घायल हो गए। यूपीडा की रेक्स्यू टीम ने घायलों को औरास सीएचसी में भर्ती कराया। यहां नरेंद्र को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। (संवाद)