फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: आनलाइन हाजिरी का विरोध तेज, शिक्षकों का संकुल पद से इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। ऑनलाइन हाजिरी व डिजिटलाइजेशन आदेश का विरोध तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ बीघापुर के अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह के नेतृत्व में संकुल के पद से 75 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सामूहिक त्यागपत्र दे दिया।
विज्ञापन

शिक्षकों ने जिला मुख्यालय से लेकर ब्लाक तक प्रदर्शन किया। बिछिया, हसनगंज, पुरवा समेत अन्य ब्लाकों के शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों ने बीआरसी केंद्र पहुंचकर अपनी मांगें पूर्ण न होने तक हाजिरी और पंजिकाओं के डिजिटलीकरण का विरोध किया। शिक्षकों ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि उपार्जित अवकाश, प्रतिकर, द्वितीय शनिवार अवकाश के साथ ही शिक्षामित्र व अनुदेशकों के मानदेय बढ़ाया जाए। उधर, बीएसए के आदेश पर बीईओ ने छुट्टी के बाद शिक्षकों को टैबलेट सहित बीआरसी बुलाया लेकिन शिक्षकों ने इसका विरोध कर दिया। आंबेडकर पार्क औरास में शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों ने शिक्षकों का अपमान करने वाले सुधीर चौधरी और शिक्षामित्रों पर घृणित टिप्पणी करने वाले अजीत सिंह रामदास के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रतिकात्मक अंतिम यात्रा निकालकर पुतला फूंका। वहीं, निराला पार्क में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा गठन किया गया।


बीआरसी का किया घेराव

औरास। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शुक्रवार को शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों ने विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। विकासखंड औरास के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को ब्लॉक संसाधन केंद्र औरास पर शुक्रवार को टैबलेट के साथ बुलाया गया था। इससे आक्रोशित होकर शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक ने बीआरसी का घेराव किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शशांक भूषण तिवारी ने कहा कि जब तक सरकार उपार्जित अवकाश, प्रतिकर, अर्धदिवस, द्वितीय शनिवार अवकाश के साथ ही शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने की मांग पर विचार नहीं करती है तब तक ऑनलाइन हाजिरी व 12 पंजिकाओं के डिजिटलीकरण के लिए किसी भी शर्त पर तैयार नहीं होंगे। संतोष यादव, कौशल चौरसिया, राकेश बघेल, उमेश कनौजिया, कमल द्विवेदी, कुलदीप यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें