फतेहपुर चौरासी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. नरेंद्र कुमार के सोशल मीडिया अकाउंट के स्टेटस में समाजवादी पार्टी का पोस्टर लगाया गया है। फोटो में सपा के कुछ प्रत्याशियों के फोटो लगे हैं और उन्हें जिताने की अपील भी लिखी गई है। मामला सुर्खियों में आने के बाद सीएचसी अधीक्षक, थाने में तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका किसी भी दल से कोई लेना देना नहीं है। किसी ने फर्जी तरीके से उनका मोबाइल नंबर डालकर व्हाट्सएप के स्टेटस में यह पोस्टर लगाया और छवि को धूमिल करने का प्रयास किया। एसओ राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि सीए सी अधीक्षक की तहरीर मिली है। जांच के लिए साइबर सेल को भेजी गई है। (संवाद)