नोटिस के बाद एक खुद तोड़ा नाले पर किया गया निर्माण
- 55 चल रही कार्रवाई, न हटाने पर एफआईआर, ध्वस्तीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। नाले पर किया गया अतिक्रमण हटाने का नोटिस देने के बाद एक व्यक्ति ने अपना निर्माण खुद ही तोड़ लिया। अन्य 55 पर पालिका की कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। ईओ ने बताया कि जो लोग स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाएंगे उपर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और ध्वस्त कराया जाएगा।
शहर में जलभराव की समस्या देखते हुए ईओ संजय गौतम और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा भानू ने सोमवार को अनवार नगर में नाले का निरीक्षण किया था। यहां नाले पर अतिक्रमण के चलते कई साल से सफाई नहीं हो पा रही है। दस फिट चौड़ा नाला कई स्थानों पर चार-पांच फिट भी ही बचा मिला। पालिका की टीम ने पहले दिन 56 भवनों को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। खुद न हटाने पर एफआईआर और ध्वस्तीकरण का अल्टीमेटम दिया था। गरुवार को पालिका की चेतावनी के बाद एक अतिक्रमकण कारी ने नाले से अतिक्रमण हटा लिया। नगर पालिका की ओर नालों की जमीन पर अतिक्रमण करने वालों की सूची तैयार गई है। सभी को नोटिस भी भेज दी गई है। जल्द ही नालों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की प्रक्रिया चल रही है। ईओ संजय गौतम ने बताया कि एक अनवार नगर में एक अतिक्रमण हटा लिया गया है। इसके अलावा अन्य को हटाने की चेतावनी दे दी गई। बताया कि अतिक्रमण न हटाने वालों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बताया कि जलभराव की समस्या देखते हुए नालों पर अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा।