फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: प्रोजेक्ट अलंकार योजना से बदलेगी 37 स्कूलों की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। प्रोजेक्ट अलंकार योजना से माध्यमिक शिक्षा विभाग के 37 स्कूलों की सूरत बदली जाएगी। इसमें 31 राजकीय स्कूलों के लिए 17.60 करोड़ और अशासकीय सहायता प्राप्त छह स्कूलों के लिए 1.38 करोड़ रुपये का बजट जारी किए गए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माध्यमिक स्कूलों के लिए प्रोजेक्ट अलंकार योजना का वर्चुअल शुभारंभ किया। शहर के निराला प्रेक्षागृह में इसका सीधा प्रसारण दिखाया गया। योजना के तहत उन्नाव जिले में 31 राजकीय स्कूलों का चयन करते हुए 17.60 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इस मद से स्कूलों में कमरे बनवाने के साथ बहुउद्देशीय हॉल, शौचालय, विज्ञान प्रयोगशाला व अन्य काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले के छह अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों में श्यामलाल इंटर कॉलेज नवाबगंज, कमलापति इंटर कॉलेज बीघापुर, सुभाष इंटर कॉलेज बांगरमऊ, केएनपीएन इंटर कॉलेज मौरावां और शहर के राजा शंकर सहाय इंटर कॉलेज का चयन किया गया है। इसमें मरम्मत व अन्य काम कराए जाएंगे। इन स्कूलों के लिए जारी धनराशि का 25 फीसदी कॉलेज प्रबंधन को देना होगा और 75 फीसदी धनराशि शासन से मिलेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर मौजूद सदर विधायक ने कहा कि शासन की इस योजना से स्कूलों की स्थित सुधरेगी और छात्रों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था मिलेगी। इस दौरान सीडीओ प्रेमप्रकाश मीणा, डीआईओएस एसपी सिंह सहित स्कूलों के प्रधानाचार्य अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें