फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ससुराल आए पति ने पत्नी पर किया गड़ासे से हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुरवा (उन्नाव)। मायके में रह रही पत्नी से मिलने पहुंचे पति ने गाली गलौज के बाद पत्नी पर गड़ासे से हमला कर उसे घायल कर दिया। मौके से भाग रहे हमलावर को मोहल्ले के लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव तूरी छविनाथ निवासी श्रीराम ने पुलिस को बताया कि बेटी सविता (28) का विवाह एक साल पहले बीघापुर थानाक्षेत्र के गांव भैंसई निवासी राजेंद्र से किया था। दामाद राजेंद्र शादी के बाद से ही अक्सर नशे में सविता को बेरहमी से पीटता था। परेशान होकर बेटी छह महीने पहले मायके आ गई थी।
विज्ञापन

रविवार शाम चार बजे राजेंद्र घर (ससुराल) पहुंचा। उस समय घर पर कोई नहीं था। पिता ने बताया कि वह काम से गांव के बाहर गए थे और पत्नी (घायल की मां) खेत गई थी। बेटी घर में अकेली थी। इसी दौरान दामाद ने विवाद के बाद सविता से मारपीट की और आंगन में रखा गड़ासा उठाकर ताबड़तोड़ हमला कर पत्नी को घायल कर दिया।
हमले से सविता की गर्दन, हाथ, पेट, सीने व अन्य अंगों में गहरी चोटें आईं हैं। पड़ोस में रहने वाली चचेरी भाभी कंचन चीख-पुकार सुनकर सविता को बचाने पहुंची तो राजेंद्र ने उसे भी पीटा। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े तो आरोपी भागने लगा, हालांकि ग्रामीणों ने उसे घेरकर पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने घायल को गंभीर हालत में पुरवा सीएचसी पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल और इसके बाद कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें