फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यक्रम को लेकर पुलिस व पीएसी तैनात

Wed, 18 Mar 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। बारा थाना क्षेत्र के गढे़वा में सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर चल रहे विवाद में दोनो गुट पीछे हटने को तैयार नहीं है। जिला प्रशासन की दोनों पक्षों से वार्ता करने के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकाल पाया है।
विज्ञापन


किसी विवाद की आशंका के चलते थाना पुलिस ने भारी फोर्स की व्यवस्था कर हर चुनौती से निपटने के लिए कमर कस ली है। दोनो गुट कार्यक्रम कराने की अनुमति मिलने की बात कह रहें है।

 कटरी क्षेत्र गढ़ेवा ग्राम सभा इस समय रंगेश्वर महादेव मंदिर में पूर्व प्रधान डा. चंद्रकुमार अवस्थी व दूसरे गुट में भी पूर्व प्रधान योगेंद्र प्रताप के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम 18 मार्च से 20 मार्च तक कराने को लेकर तलवारें खिंची हैं। कार्यक्रम को लेकर दोनों गुट आमने सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन


किसी अनहोनी की आशंका से गांव में दहशत का माहौल है। डा. चंद्रकुमार अवस्थी का कहना है कि एसडीएम मृत्यंजय राम द्वारा उपरोक्त तारीखों में कार्यक्रम कराने की अनुमति दी जा चुकी है।

जबकि योगेंद्र गुट कहना है कि परंपरागत रूप से कार्यक्रम कराया जाता रहा है। तहसील प्रशासन व थाना पुलिस द्वारा लिखित रूप से कार्यक्रम की अनुमति उन्हें दी है। दोनों गुटों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने को लेकर किए जा रहे अनुमति के दावों के बाद गांव में गुटबाजी तेज हो गयी है।

डा. चंद्रकुमार अवस्थी गुट के समर्थकों ने गांव में बैठकर मांग की कि गांव में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक आकर न्याय करें। एसडीएम व थानाध्यक्ष बारा जेके सिंह सोमवार देर रात तक तहसील मुख्यालय पर डा. चन्द्र कुमार अवस्थी को उनसे वार्ता की लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। एसडीएम मृत्युंजय राम ने बताया कि उनके द्वारा कोई अनुमति किसी पक्ष को नहीं दी गई है। कार्यक्रम जैसे होता रहा है वैसे ही होगा।

बारा थानाध्यक्ष जेके सिंह ने बताया कि परंपरागत रूप से होने वाले कार्यक्रम में किसी भी व्यवधान को बर्दाशत नहीं किया जायेगा। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए 30 सिपाही, 5 हेडकांस्टेबल, 10 दरोगा व 1 सेक्सन पीएसी की व्यवस्था की गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें