फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेफ्टी बैरियर से लेन जाम, वाहन सवारों ने किया हंगामा

विज्ञापन
नवाबगंज टोल प्लाजा पर हंगामा करते वाहन सवार। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
नवाबगंज। टोल प्लाजा कर्मियों के सेफ्टी बैरियर लगाकर दो लेन बंद करने से जाम लग गया। इससे आक्रोशित कुछ वाहन सवारों ने हंगामा किया। टोल मैनेजर के न पहुंचने पर सुरक्षाकर्मियों ने खुद ही वाहन सवारों समझाकर मामले को शांत कराया। इस बीच कई वाहन बिना टोल दिए ही निकल गए।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह टोल प्लाजा में कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन नंबर 12 व 13 को बिना किसी विशेष कारण के सेफ्टी बैरियर लगाकर बंद कर दिया गया। दो लेन बंद होने से ट्रैफि क लोड बढ़ गया और टोल पर जाम के हालात बन गए। इधर, फ ास्टैग लेन को बंद करने की जानकारी होने पर कुछ वाहन सवारों ने इसका कारण पूछा तो मौके पर मौजूद कर्मचारी सही जानकारी नहीं दे सके। इस पर वाहन सवार टोल प्लाजा मैनेजर की मनमानी पर भड़क गए और हंगामा करने लगे। सभी मैनेजर को बुलाने की मांग पर अड़ गए।
हालांकि, काफी देर बाद भी जब मैनेजर मौके पर नहीं पहुंचे तो सुरक्षाकर्मियों ने ही वाहन सवारों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद यातायात बहाल हो पाया। इस दौरान लगभग 10 से 15 कारों को बगैर शुल्क लिए ही छोड़ दिया गया। वहीं मामले की जानकारी से अजगैन व सोहरामऊ पुलिस ने इंकार किया। टोल के डिप्टी मैनेजर वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि टोल में अप डाउन की एक एक इमरजेंसी लेन को एंबुलेंस एवं आपात सेवाओं के लिए खाली रखा जाता है। वहीं दूसरी लेन पर हो रहे विवाद का मुख्य कारण एक वाहन सवार का कार्ड ब्लैक लिस्टेड होने से भुगतान देरी होने के चलते पीछे वाला यूजर भड़क गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें