फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरवा मोहनलालगंज मार्ग में फंसे दर्जनों वाहन, लगा जाम

विज्ञापन
निर्माणाधीन पुरवा तौरा मार्ग पर भरे कीचड़ में फसे वाहन। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
असोहा। पुरवा तहसील क्षेत्र में हुई बरसात से निर्माणाधीन पुरवा-मोहनलालगंज मार्ग में डाली गई मिट्टी दलदल में तब्दील हो गई। जिससे कई वाहन फंस गए और घंटों जाम लगा रहा।
विज्ञापन

पुरवा तहसील क्षेत्र के लोगों के लिए 5 माह से निर्माणाधीन पुरवा-मोहनलालगंज मार्ग से आवागमन करना मुसीबत बना हुआ है। मार्ग निर्माण के लिए की गई खुदाई व ऊंचा करने के लिए डाली गई मिट्टी बुधवार को हुई बारिश में दलदल में तब्दील हो गई। मार्ग में जलभराव के साथ काफी दलदल हो गया। पुरवा पावर हाउस के पास कोयला से लदा ट्रक फं स गया और पीछे आ रही दो कारें भी मिट्टी में धंस गई। इससे मार्ग पर जाम लग गया।
देखते ही देखते पुरवा और उन्नाव दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं जिसमें दर्जनों वाहन फं स गए। जाम देख राहगीरों को चक्कर लगाकर अन्य मार्गों से आवागमन करना पड़ा। बाद में वाहन सवारों ने किसी प्रकार खुद ही फंसे वाहनों को दलदल से निकाला और करीब एक घंटे बाद यातायात सामान्य हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें