फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अभिरक्षा से फरार बंदी अतीक दबोचा गया

Fri, 11 Sep 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन महीने पहले पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार शातिर बदमाश अतीक उर्फ रफीक को कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव राजाबाजार दलीगढ़ी से दबोच लिया। उसे शरण देने वाले दलीगढ़ी निवासी इकरार और मौरावां के मुसुंडी गांव निवासी दूसरे साथी जमीरुल पुत्र जहरी को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


अतीक पर पांच हजार का इनाम घोषित है। जानकारी के अनुसार अतीक को बीती 18 मई को कानपुर जेल से उन्नाव कोर्ट मेें पेशी पर लाया जा रहा था। उन्नाव शहर के मोहल्ला ईदगाह पत्थर कॉलोनी निवासी अतीक पुत्र रफीक लूट और हत्या का आरोपी है। उसी दिन वह दो सिपाही गोविंद सिंह और रामनरेश शुक्ला को चकमा देकर हथकड़ी समेत चलती ट्रेन से कूदकर भाग गया था।

उसे 16 सितंबर 2011 को शहर के मोहल्ला आदर्श नगर में बिरयानी विक्रेता सुआ पुत्र राजेश की हत्या के आरोप में जेल भेजा गया था। बाद में उसे कानपुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया। कैदी के भागने पर दोनों सिपाही काम में लापरवाही बरतने के आरोप में तभी से जेल में हैं।
विज्ञापन


बुधवार रात कोतवाली के एसएसआई एसएन पांडेय ने बंदी को धर दबोचा। पूछताछ में अतीक ने बताया कि वह मोहल्ले के एक पूर्व सभासद और उसके साथी की हत्या के इरादे से पुलिस हिरासत से भागा था।

अपर पुलिस अधीक्षक रामकिशुन यादव ने बताया कि घटना के खुलासे में कोतवाली पुलिस के अलावा स्वाट टीम प्रभारी ऐनुद्दीन ने सराहनीय कार्य किया। उन्होंने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की
विज्ञापन

बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें