फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदनखेड़ा में प्रधानमंत्री की जनसभा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
असोहा। ब्लाक के चंदनखेड़ा में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारियों के लिए अधिकारी शनिवार को दिनभर पसीना बहाते रहे। वायुसेना का हेलिकॉप्टर उतारकर फ्लीट रिहर्सल किया गया।
विज्ञापन

रैली स्थल पर जनता के लिए 16 ब्लाक बनाए गए हैं। हेलीपैड, मंच और जनसभा स्थल का एसपीजी के आईजी, एडीजी मुख्यालय मोहित अग्रवाल, आईजी चंद्रप्रकाश ने एसपी दिनेश त्रिपाठी के साथ निरीक्षण किया।
सुरक्षा के लिए कई जनपदों की पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। चंदनखेड़ा में बनाए गए तीन हेलीपैड में वायुसेना का हेलिकॉप्टर उतारा गया। वहीं फ्लीट की गाड़ियां भी रैलीस्थल तक गईं।
विज्ञापन

50 मिनट रहेंगे प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री अपराह्न 3:05 बजे हेलिकॉप्टर से सभास्थल पर पहुंचेंगे। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद शाम 3:55 बजे लौट जाएंगे।
इन रास्तों से पहुंचें सभा स्थल
प्रधानमंत्री की जनसभा पुरवा विधानसभा क्षेत्र के चंदनखेड़ा में है। लखनऊ के मोहनलालगंज से आने वाले कालूखेड़ा से असोहा मार्ग होकर यहां पहुंच सकते हैं।
वहीं लखनऊ और उन्नाव से आने वाले भल्ला फार्म से असोहा मार्ग होकर पहुंच सकते हैं। कालूखेड़ा की ओर सभास्थल से 300 मीटर पहले पार्किंग बनाई गई है। वहीं असोहा की ओर चंदनखेड़ा मेला परिसर में सभा स्थल से 300 मीटर पहले पार्किंग बनाई गई है।
ये रहेगा रूट डायवर्जन
लखनऊ की ओर से आने वाले भारी वाहन, मोहनलालगंज से कालूखेड़ा आने वाले वाहन भल्ला फार्म पर और रायबरेली से आने वाले वाहन रायबरेली के गुरुबख्शगंज और खीरों में रोक दिए जाएंगे।
अचलगंज से पुरवा जाने वाले बड़े वाहनों को अचलगंज में और बीघापुर से आने वाले भारी वाहनों को रविवार सुबह छह बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक पुरवा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
बनाए गए तीन सेफ हाउस
प्रधानमंत्री के सभा स्थल से 42 किलोमीटर के दायरे में तीन सेफ हाउस बनाए गए हैं। पहला सेफ हाउस चार किमी दूर असोहा सीएचसी, दूसरा 25 किमी दूर 100 शैया अस्पताल और तीसरा सेफ हाउस 42 किलोमीटर दूर लखनऊ के संजय गांधी अस्पताल को बनाया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि जिले में सेफ हाउस के लिए दो लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस लगाई गईं हैं। इनमें दो स्वास्थ्य टीमें तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें