फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सीएम के संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। डौंडियाखेड़ा स्थित राजा रावराम बक्स सिंह किले पर स्थापित राव साहब की प्रतिमा का अनावरण नौ अक्तूबर को मुख्यमंत्री को करना है। चल रही तैयारियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एएसपी सीओ और थानाध्यक्ष के साथ मौके पर पहुंचे और व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन


राजा राव रामबक्स सिंह के किला स्थल डौंडिया खेड़ा में स्थापित उनकी प्रतिमा का बैसवारा कल्याण समिति ने नौ अक्तूबर को अनावरण कार्यक्रम तय किया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार दोपहर एएसपी शशि शेखर सिंह, सीओ माया राय, बारासवगर थानाध्यक्ष दिलीप कुमार प्रजापति के साथ वह कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने आवागमन के द्वारा, पार्किंग सहित अन्य बिंदुओं पर तैयारी की समीक्षा की।
उन्होंने निर्देश दिया कि किसी प्रकार से रूट बाधित न हो। किला स्थल के पास बनाए जा रहे हेलीपैड से मुख्यमंत्री के सभास्थल तक पहुंचने वाले मार्ग पर भीड़ का दबाव न बनने पाए।
विज्ञापन


एसडीएम क्षितिज द्विवेदी ने बताया कि किसानों द्वारा धान की फसल काट लिए जाने के बाद साफ सफाई का कार्य तेजी से शुरू हो जाएगा। हैली पैड बनाने के लिए जेसीबी पहुंच गई टेंट लगाने के लिए लखनऊ से कमल इवेंट्स के मालिक कमल कारीगरों के साथ पंडाल लगाने के लिए स्थल की नापजोख की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें