फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 माह पहले बनी सीसी रोड को फिर बनाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पुरवा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 10 माह पहले क्षेत्र पंचायत से बनी सीसी रोड को फिर सेे बनाने की तैयारी की गई है। क्षेत्रीय विधायक के प्रस्ताव पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईएस) ने टेंडर निकालकर निर्माण के लिए आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन

इसी साल जनवरी-फरवरी में असोहा क्षेत्र पंचायत ने असोहा-कालूखेड़ा मुख्य मार्ग से कुटीबीर बाबा मंदिर प्रांगण तक सीसी रोड का निर्माण कराया था। असोहा ब्लाक प्रमुख राजकुमार रावत ने बताया कि सीसी रोड की लागत 2.50 से 3 लाख के बीच थी। अब इसी मार्ग के निर्माण के लिए पुरवा विधायक अनिल सिंह ने प्रस्ताव दिया है। इसी प्रस्ताव के आधार पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने टेंडर भी निकाल दिया है। इसकी लागत 5.79 लाख रुपये निर्धारित की गई है। निर्माण के लिए ठेकेदारों से 13 नवंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। मार्ग निर्माण के लिए 2 माह का समय भी निर्धारित किया गया है। बड़ी बात यह है कि मार्ग का जो टेंडर निकाला गया है उसमें यह नहीं लिखा है कि इस पर सीसी रोड बननी है या डामरीकृत सड़क।
विधायक कहिन
भाजपा के एक पदाधिकारी ने इस मार्ग का निर्माण कराने के लिए कहा था। मार्ग काफी लंबा है। इससे पूरे मार्ग के निर्माण के लिए मना कर दिया था। सिर्फ 60-70 मीटर के लिए कहा था। पदाधिकारी की मांग पर ही इस मार्ग के निर्माण का विधायक निधि से प्रस्ताव दिया है। अगर पूर्व में यह मार्ग बन चुका है तो इसकी जानकारी कराकर टेंडर निरस्त कराएंगे।
विज्ञापन

अनिल सिंह, विधायक पुरवा।
क्या बोले जिम्मेदार
जो टेंडर निकाला गया है वह सही है। क्षेत्र पंचायत या अन्य कहीं से मार्ग अभी बना नहीं है। फिर भी अब मामला जानकारी में आया है तो इसे दिखवा रहे हैं। मामला सही पाया गया तो इसे निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बीके राजपूत, अधिशाषी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें