फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सड़क धंसने की वजह दूसरे पर मढ़ने की तैयारी

Fri, 17 Nov 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन (उन्नाव)। उन्नाव-लालगंज हाईवे (एनएच 31) की नवनिर्मित सड़क सुमेपुर के पास धंसने की घटना को लेकर अब तकनीकी अधिकारी दूसरे पर जिम्मेदारी डालने लगे हैं। पीएनसी के तकनीकी अधिकारियों का कहना है कि एक रेस्टोरेंट तक जाने के लिए बनाए गए स्लोप से पुलिया बंद हो गई है। इससे बस्ती की तरफ जलभराव है और इसी वजह से सड़क धंसी है। हालांकि खतरे को देखते हुए चार दिन पहले एक लेन को बंद कर दिया गया है यहां कंक्रीट तोड़कर दोबारा बनाने की तैयारी है। प्रोजेक्ट निदेशक अमन रोहिला ने बताया कि पुलिया बंद होने से जलभराव बना रहने से सड़क में दरार की जानकारी हुई थी। बताया कि जांच कराकर कार्रवाई और सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

उन्नाव से लालगंज तक एनएच 31 के फोरलेन मार्ग का निर्माण अंतिम चरण में है। एक सप्ताह पहले इस हाई स्पीड फोरलेन सड़क पर बीघापुर तहसील के सुमेरपुर मोड़ से पाटन की ओर एक रेस्टोरेंट के सामने करीब चालीस वर्ग फिट में सीमेंट रोड धंस गई थी। सड़क में आचानक जंप होने से वाहन दुर्घटनाएं होने लगीं तो, इंजीनियरों ने खामी पर पर्दा डालने के लिए कंक्रीट रोड पर डामर और गिट्टी बिछा दी। हालांकि इसके बाद भी दरारें बढ़ती रहीं। लगातार हो रहे हादसों की खबर प्रकाशित होने के बाद इंजीनियरों ने तीन दिन पहले क्षतिग्रस्त लेन को बंद कर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया।
पीएनसी के प्रजोक्ट मैनेजर अशोक तिवारी ने बताया कि होटल संचालक द्वारा होटल के लिए रैंप बनाई गई है। इससे पुलिया में पानी रुकता है इसी वजह से सड़क धंसी है। हालांकि होटल संचालक का कहना है कि मार्ग निर्माण के दौरान अपने पुराने व्यवसाय का हवाला देकर एनएसएआई और एसडीएम को पत्र देकर रैंप बनाने की मांग की थी। इसी के बा्द होटल के सामने बैरिकेटिंग रोकी गई थी। वहीं जानकारों का कहना है कि मानकों की अनदेखी के कारण सड़क धंसी है। अगर इसकी ठीक से मरम्मत नहीं कराई गई तो आने वाले दिनों में खतरा और बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएनसी के
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें