फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दूध वाहन की टक्कर से बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। बारासगवर थाना क्षेत्र में धानीखेड़ा बाजार के पास दूध टैंकर की टक्कर से साइकिल सवार बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

धानी खेड़ा निवासी दिलीप का 12 साल का बेटा अर्जुन बुधवार शाम पांच बजे धानीखेड़ा बाजार स्थित पिता की मिठाई की दुकान पर साइकिल से जा रहा था। बाजार के पास दूध वाहन ने पीछे टक्कर मार दी। हादसे में अर्जुन की वाहन से कुचल कर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक दूध वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बच्चे की मौत से पिता, बड़े अतुल, ओम सहित पूरे परिवार का बुराहाल है। थाना प्रभारी दिलीप कुमार प्रजापति ने बताया वाहन को कब्जे में लिया गया है। चालक का पता लगाया जा रहा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें