फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ग्राम पंचायतों में नहीं होंगे प्रधानी के चुनाव!

Thu, 27 Aug 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जनपद की दो ग्राम पंचायतों में इस बार प्रधानी के चुनाव पर संकट के बादल मंडराते दिख रहे हैं। विकासखंड बिछिया की इन दोनों ग्राम पंचायतों को शासन की ओर से अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित कर दिया गया है, जबकि एसटी वर्ग के इन लोगों के पास संबंधित जाति का प्रमाणपत्र नहीं है।
विज्ञापन


विकासखंड बिछिया की दो ग्राम पंचायतें तौरा व मऊ सुल्तानपुर की प्रधानी सीट को प्रदेश सरकार ने अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए आरक्षित कर दी है। यानि इन सीटों पर एसटी वर्ग का ही व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है। लेकिन दोनों ही गांवों में एसटी वर्ग के लोगों के पास संबंधित जाति प्रमाणपत्र नहीं है।

नियमानुसार, चुनाव का नामांकन कराने के दौरान सीट जिस वर्ग के लिए आरक्षित की जाती है उस वर्ग के लोगों को जाति प्रमाणपत्र भी जमा करना होता है। सूत्रों के मुताबिक, प्रशासन का मानना है कि जनपद में एसटी वर्ग के लोग ही नहीं हैं। ऐसे में उनका जाति प्रमाणपत्र नहीं बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


इसको देखते हुए अब भविष्य में इन दोनों ग्राम पंचायतों के खाली रहने की संभावना बढ़ गई है। बताया जाता है कि किसी के भी पास जाति प्रमाणपत्र न होने के कारण इन दोनों गांवों में प्रधानी का चुनाव होना मुश्किल लग रहा है। ऐसे में तौरा व मऊ सुल्तानपुर गांव में विकास कार्यों के लिए पंचायत चुनाव के बाद प्रशासक नियुक्त हो सकते हैं।
इंसेट-1
नट बिरादरी के लोगों ने खुद को बताया था थारु जाति
तौरा व मऊ सुल्तानपुर में काफी संख्या में नट बिरादरी के लोग रहते हैं। वर्ष 2011 में हुई जनगणना के दौरान इन लोगों ने खुद का नाम थारु जाति में दर्ज कराया था। इस आधार पर इन्हें एसटी वर्ग में मान लिया गया और शासन ने इनकी संख्या को देखते हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 में दोनों गांवों को एसटी वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया। बस मामला यहीं फंस गया।

वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर दो ग्राम पंचायत सीटें एसटी कोटे में चली गई हैं। जबकि जिले में इस वर्ग के परिवार ही नहीं हैं। इस मामले में जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को पत्र भेजा जा रहा है। - आरके सरोज, जिला पंचायत राज अधिकारी उन्नाव।

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया कि जनगणना के आधार पर तौरा व मऊ सुल्तानपुर में सीटें एसटी वर्ग को आरक्षित हुई हैं। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि इन दोनों ग्राम पंचायतों में चुनाव संपन्न कराया जाए। इसके लिए पूरी जानकारी भी जुटाई जा रही है। उम्मीद है कि कोई न कोई हल निकलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें