बांगरमऊ में पत्रकारों से वार्ता करती सोनम चिश्ती।
- फोटो : UNNAO
बांगरमऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) से बांगरमऊ उपचुनाव में घोषित प्रत्याशी सोनम चिश्ती ने प्रसपा छोड़, सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
लखनऊ मार्ग पर स्थित एक गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सोनम चिश्ती ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान एक बार अखिलेश यादव का नाम ले लिया। इससे नाराज एक प्रसपा नेता ने उन्हें खूब डांटा। इससे क्षुब्ध होकर ही उन्होंने प्रसपा से चुनाव न लड़ने का फैसला लेते हुए टिकट वापस कर दी और सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
उन्होंने बताया कि उनका बचपन बांगरमऊ नगर के मोहल्ला सराय में बीता। करीब 27 साल पहले तक इसी सराय में ही रहीं। सोनम ने बताया कि सुल्तानपुर में नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भी चुनाव लड़ चुकी हैं। जिसमें उन्हें 12500 मत प्राप्त हुए थे। बताया कि अगर समाजवादी पार्टी ने बांगरमऊ से प्रत्याशी बनाया तो वह चुनाव जरूर लड़ेंगी।