केआईएमएस स्कूल में संस्था के प्रबंधक के साथ मिस्टर व मिस एड्यू
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव। शहर के केआईएमस इंजीनियरिंग कॉलेज में एड्यू 2016 का आयोजन किया गया। यहां एमबीए व पीजीडीएम के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को विदाई दी। इस दौरान पूरे वर्ष खेल, म्यूजिक व अन्य प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रशांत व ज्योति को मिस्टर व मिस एड्यू चुना गया।
संस्था के निदेशक डॉ. पीएन वाजपेयी व सह संस्थापक संतोष कुमार गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने डांस, मिमक्री, ड्रामा, अंताक्षरी प्रतियोगिता में भाग लेकर वार्षिकोत्सव को यादगार बना दिया।
इस दौरान संस्था के निदेशक ने कॉलेज के सौ छात्र-छात्राओं को एमबीए व पीजीडीएम की उपाधियां भी दीं। उन्होंने छात्रों को स्वाध्याय व निरंतर विकास की ओर बढ़ने का संदेश दिया। छात्रों ने एल्युमिनाई मीट भी आयोजित की। अंतिम वर्ष के छात्रों ने कॉलेज में बिताए गए क्षणों को बेहतरीन बताया। कहा कि संस्थान ने हमारे कम्यूनिकेशन व व्यक्तित्व विकास के लिए जितनी मेहनत की वह अतुलनीय है।
कार्यक्रम के अंत में जूनियर छात्रों ने सीनियर छात्रों को मिस्टर व मिस एड्यू का खिताब दिया गया। इसमें प्रशांत मिश्रा मिस्टर एड्यू व ज्योति मिस एड्यू रहीं। संस्था के संरक्षक एके वर्मा ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।