फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लोगों पर बिजली चोरी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बिजली चोरों को पकड़ने के लिए विजिलेंस टीम के साथ अधिकारी सुबह पांच बजे ही चेकिंग पर निकल पड़े। दो मोहल्लों से छह लोग चोरी से बिजली जलाते मिले। सभी के खिलाफ बिजली चोरी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

एसडीओ टाउन दुर्गेश जायसवाल विजिलेंस टीम के जेई सुमित सहगल, उपनिरीक्षक मो. उजैर के अलावा अन्य कर्मचारियों के साथ मंगलवार सुबह पांच बजे ही चेकिंग पर निकले। शहर के मोहल्ला कलक्टरगंज व भूरी देवी मोहल्लों में जाकर चेकिंग की।
इस दौरान कलक्टरगंज में शिखा अवस्थी और विजय प्रताप सिंह को मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते पकड़ा। यहीं के अमित कुमार मिश्रा, गणेश ज्ञानी, भूरी देवी के इरफान और मुबारक को कटिया से चोरी करते पकड़ा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें