फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मरम्मत के लिए सात घंटे 10 क्षेत्रों की बत्ती काटी

Sat, 24 Feb 2024 01:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
-पूर्व सूचना न देने से परेशान हुए लोग, प्रभावित हुआ व्यापार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। बिना पूर्व सूचना के मरम्मत व टेस्टिंग कार्य किए जाने से सिटी पावर हाउस की साढ़े सात घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। मुख्य बाजार सहित दस मोहल्लों में बिजली न आने से व्यापारी व आम लोग परेशान हुए। इस दौरान व्यापार भी प्रभावित हुआ।
सिटी पावर हाउस से जुड़े मोहल्लों में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोगों ने पहले तो सामान्य बिजली जाने की सोची लेकिन जब एक से दो घंटे हो गए तब लोगों ने अधिकारियों को फोन करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने मरम्मत कार्य किए जाने की जानकारी दी और जल्द आपूर्ति चालू करने का आश्वासन दिया लेकिन रात साढ़े सात बजे तक आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। शाम को अवर अभियंता सहित अन्य विभागीय कर्मचारियों ने फोन उठाना तक बंद कर दिया।
इस दौरान बड़ा व छोटा चौराहा, आईबीपी चौराहा, स्टेशन रोड, धवन रोड, कासिफ अली सराय, कंजी, शाहगंज, सब्जी मंडी, पन्नालाल पार्क, बाबूगंज, सिद्धनाथ मंदिर आदि मोहल्लों की बिजली गुल रही। मुख्य बाजार बड़े चौराहा, स्टेशन रोड, सब्जी मंडी, धवनरोड की बिजली न आने से व्यापारी परेशान हो गए।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि व्यापार शाम के समय का है, लेकिन बिजली न आने से ग्राहकों ने भी दुकान से दूरी बना ली। पूरा व्यापार चौपट हो गया। कहा कि यदि पूर्व सूचना दी जाती तो कम से कम पहले से कोई न कोई व्यवस्था कर लेते। एक्सईएन प्रथम हेमेंद्र सिंह ने बताया कि इमरजेंसी में काम कराना पड़ा। इसलिए पूर्व सूचना नहीं दे पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें