संवाद न्यूज एजेंसी
बिछिया। उन्नाव-पुरवा मार्ग पर गंदानाला के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज को बचाने में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और क्लीनर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रामपुर के मनोना गांव निवासी नेपाल मौर्या मंगलवार को ट्रक से छिबरामऊ निगम मंडी से आलू लादकर उत्तरांचल की खड़ीमा मंडी जा रहे थे। साथ क्लीनर अमनदीप भी था। उन्नाव-पुरवा मार्ग पर बुधवार सुबह कोहरे के कारण गंदानाला के पास अचानक रोडवेज बस नजर आने पर उसे बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर पलट गया। आलू लदे बोरे भी बिखर गए।
दुर्घटना में चालक व क्लीनर दोनों घायल हो गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने दोनों को बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से पहले बिछिया फिर जिला अस्पताल भेजा गया। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि ट्रक मालिक को सूचना दी गई थी। दूसरी गाड़ी में आलू लादकर भेजा है।