फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साकार हो रहे गरीब अनंतू के सपने

विज्ञापन
औरास के सैदापुर गांव में अनंतू से जानकारी लेते एसडीएम प्रदीप कुमार। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। पत्नी व दो बेटियों की हत्या से परेशान गरीब अनंतू की बेबसी अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद बुधवार को एसडीएम हसनगंज टीम के साथ गांव पहुंचे। उसके लिए दो बिस्वा आवासीय जमीन का पट्टा, राशन कार्ड, शौचालय व घर गिरी का मुआवाजा दिलाने की प्रक्रिया पूरी कराई। खंडहर घर और अपने तीन मासूम बच्चों की परवरिश को लेकर परेशान अनंतू ने अमर उजाला को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

औरास थाना क्षेत्र के सैदापुर निवासी अनंतू रैदास की पत्नी सरोजनी व उसकी दो मासूम बेटियों में शिवानी (8) व रोशनी (5) की एक सप्ताह पहले साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। पत्नी और दो बेटियों की मौत के बाद तीन छोटे बच्चों की परवरिश और देखभाल की जिम्मेदारी अकेले अनंतू पर आ गई। पांच साल से ढही कच्ची कोठरी में गुजारा कर रहे गरीब अनंतू की बेबसी अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद हसनगंज एसडीएम हसनगंज प्रदीप कुमार वर्मा, तहसीलदार नरेंद्र यादव, बीडीओ पंकज गौतम व राजस्व टीम के साथ पूरनखेड़ा गांव पहुंचे। एसडीएम ने अपने पास से 11 हजार रुपये देकर अनंतू की मदद की।
साथ ही आवासीय भूमि पट्टा, शौचालय निर्माण, राशन कार्ड और घर गिरी का आठ हजार रुपया मुआवजा दिलाने के लिए अभिलेखीय कार्रवाई शुरू कराई। एसडीएम ने बताया कि अनंतू सभी सुविधाओं के लिए पात्र पाया गया है। जल्द से जल्द सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें