फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पूरन नगर के तालाब का 47 लाख से होगा सुंदरीकरण

Tue, 29 Jul 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर-1
विज्ञापन

-जल संरक्षण के साथ ही लोगों को टहलने, बैठने की मिलेगी सुविधा

-न्यायालय परिसर व दो बालिका इंटर कॉलेजों में छह-छह लाख से बनेंगे पिंक शौचालय
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। नगर पालिका ने जल संरक्षण और शहर वासियों की सुविधा के लिए पूरन नगर मोहल्ले के तालाब को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित कराएगा। वहीं महिलाओं और छात्राओं की सुविधा के लिए न्यायालय परिसर सहित तीन स्थानों पर पिंक शौचालय बनाएगा। इसपर कुल 65 लाख रुपये खर्च होंगे। इनकी टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है।
शहर के अनुसूचित जाति बाहुल्य वार्ड नंबर एक पूरन नगर स्थित पुराने तालाब को कब्जेदारों से बचाने और जन उपयोगी बनाने के लिए 47 लाख रुपये खर्च करेगा। इस पुराने तालाब के चारों तरफ लोगों को टहलने के लिए फुटपाथ, रोशनी के लिए लाइट, बेंच व झूले आदि लगवाएगा। ताकि वार्ड के लोग वहां जाकर प्राकृतिक वातावरण का आनंद लेते हुए वहां बैठ और टहल सकें। साथ ही तालाब जल संरक्षण के लिए उपयोगी बनेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा महिलाओं और छात्राओं की सुविधा के लिए तीन स्थानों पर पिंक शौचालय बनाए जाएंगे। इनमें छह-छह लाख की लागत से न्यायालय परिसर, शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और रानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज में एक-एक पिंक शौचालय बनाया जाएगा।
विकास कार्यों को दी जा रही प्राथमिकता
शहर वासियों की सुविधा के लिए शहर में ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य कराने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों को सड़क, जल निकासी, साफ सुथरा पर्यावरण मिले इसके लिए काम कराए जा रहे हैं। विकास कार्यों में महिलाओं की सुविधा को भी प्राथमिकता दी जा रही है।-श्वेता मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन

टेंडर निकाले गए हैं
पूरन नगर तालाब के सुंदरीकरण और तीन पिंक शौचालय बनाने के लिए टेंडर निकाल गए हैं। टेंडर खुलने के बाद बजट जारी कर काम कराया जाएगा।-एसके गौतम, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें