फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण फैला रहीं दो इंडस्ट्रीज सील

Thu, 25 Dec 2014 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। माघ मेले में गंगा को शुद्ध करने की मंशा से प्रदूषण विभाग के अधिकारियों ने प्रदूषण फैला रही दो फैक्ट्रियों को सील कर दिया। बुधवार को उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने जिले के औद्योगिक क्षेत्र साइट-1 में संचालित निखिल इंडिया कॉटन प्राइवेट लिमिटेड पर प्रदूषण को बढ़ावा देने पर सील कर दिया।
विज्ञापन


इसके अलावा मगरवारा क्षेत्र में संचालित एमआर प्रूफिंग नामक एक अन्य इंडस्ट्री को भी सील कर दिया गया। प्रदूषण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. रामकरन ने बताया कि इन इकाईयों की लगातार शिकायतें आ रही थी। इसे देखते हुए विभागीय अधिकारियों को इनकी जांच के बाद सील कर दिया गया।

वहीं, प्रदूषण विभाग ने शहर के बीचोबीच घनी आबादी में संचालित हो रहे स्लाटर हाउस को भी बंद करवा दिया है। प्रदूषण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. रामकरन ने बताया कि आबादी के बीच संचालित हो रहे इस स्लाटर हाउस को बंद कराने के लिए पालिका को नोटिस दी गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद बुधवार को इसे बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए। जबकि पालिका ईओ रोली गुप्ता ने इस प्रकार के किसी भी आदेश के मिलने से इंकार किया है।

एक इकाई को जारी की वाटर एक्ट में नोटिस
उन्नाव। जल प्रदूषण फैला रही एक अन्य फैक्ट्री अली हसन प्राइवेट लिमिटेड मगरवारा को प्रदूषण विभाग की ओर से जल प्रदूषण फैलाने के चलते वाटर एक्ट में कारण बताओ नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यदि फैक्ट्री इस नोटिस के बाद भी प्रदूषण पर नियंत्रण नहीं करती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें