फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ के सामने खुली समाज कल्याण विभाग की पोल

Fri, 31 Jul 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। समाज कल्याण विभाग में चल रहा खेल गुरुवार को सीडीओ के सामने खुलकर सामने आ गया। बाबू ने समाज कल्याण अधिकारी पर दो सौ रुपये प्रति दिन खाने के नाम पर लेने का आरोप लगाया है। वहीं, समाज कल्याण अधिकारी ने बाबू पर लापरवाही और देर से आने का आरोप लगाया है। सीडीओ के सामने ही दोनों में जमकर कहासुनी हुई।
विज्ञापन


 शुक्रवार को शासन द्वारा समाज कल्याण विभाग की विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा की जानी है। जिसकी तैयारी बीते कई दिनों से चल रही है। गुरुवार सुबह वह काम का जायजा लेने जब समाज कल्याण विभाग पहुंची तो उन्हें कंप्यूटर बंद मिले। पूछने पर बताया गया कि तीन दिनों से सर्वर न आने कारण नेट नहीं चल रहा है। व्यवस्था जल्द पूरी करने के आदेश देकर जब वह आगे बढ़ीं तो कार्यालय में जगह-जगह गंदगी फैली मिली।

सीडीओ संदीप कौर ने जब कार्यालय में गंदगी होने का कारण पूछा तो समाज कल्याण अधिकारी सपना कुमारी ने बताया कर्मचारियों की कमी पहले से है। बाबू गणेश दत्त कनौजिया काम के प्रति लापरवाह है। वह देरी से कार्यालय पहुंचता है। उपस्थिति भी एक दिन की एडवांस भरकर रखता है।
विज्ञापन


आरोपों से गुस्साए बाबू ने भी समाज कल्याण अधिकारी के सीडीओ के सामने आरोप लगाया कि समाज कल्याण अधिकारी खुद देरी से आती हैं। इसके अलावा उन्हें रोजाना दो सौ रुपये खाने के लिए चाहिए होते हैं। इस पर समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि बाबू अपनी लापरवाही को छुपाने के लिए इस तरह के आरोप लगा रहा है।
समाज कल्याण अधिकारी सपना कुमारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर बाबू की यहां तैनाती हुई है। काम में लापरवाही बरतता है। नौ जुलाई को ही उन्होंने यहां चार्ज लिया है। बाबू ने जो भी आरोप लगाए हैं वह गलत हैं।
बाबू गणेश दत्त कनौजिया से जब इस बारे में पूछा गया तो उसने सिर्फ इतना ही कहा कि यह विभाग का अंदरूनी मामला है। इस पर वह कुछ नहीं बोलेगा।
सीडीओ संदीप कौर ने बताया निरीक्षण के दौरान समाज कल्याण विभाग में तैनात बाबू गणेश दत्त कनौजिया ने समाज कल्याण अधिकारी पर दो सौ रुपये खाने के नाम पर लेने का आरोप लगाया है। जिसका कोई साक्ष्य बाबू द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया है। बाबू द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कराई जाएगी। ताकि हकीकत सामने आ सके। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें