फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी के बिगड़े बोल, कहा-औवेसी बकरे की औलाद

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। रामलीला मैदान में गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा में सांसद डॉ. साक्षी महाराज ने एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजिलस-ए-इत्तेहादुल मुस्लीमीन) के अध्यक्ष अकबरुद्दीन ओवैसी पर तीखी टिप्पणी की। उन्हें बकरे की औलाद बताते हुए कहा कि वो 110 करोड़ हिंदुओं को धमकी देता है। मैं कहता हूं कि जवाब देने के लिए हैदराबाद का राजा ही बहुत है।
विज्ञापन

सांसद ने 28 दिसंबर को यात्रा के दौरान अखिलेश यादव द्वारा अमर शहीद राजा राव राम बक्श सिंह का सही नाम न ले पाने पर भी चुटकी ली। कहा कि चाहे सपा के अखिलेश हों, बसपा की मायावती या इटली की सोनिया, राहुल इनकी पार्टियां लिमिटेड कंपनियां हैं। भाषण के दौरान भारत माता की जय बोलने पर जब भीड़ ने हाथ उठाया तो सांसद ने कहा कि खूनी पंजा मत दिखाइए। इसने ही देश का विभाजन किया, हिंदुओं को बर्बाद करने का काम किया है। मुट्ठी भींचो। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें