फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिक्कत है तो पर्ची दिखाकर वापस ले लें चंदाःसाक्षी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सांसद साक्षी महाराज ने राम मंदिर ट्रस्ट की जमीन खरीद पर सवाल उठाने वालों पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाले पर्ची दिखाकर चंदे का पैसा वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन

अपने आवास पर सांसद ने पत्रकारों से बातचीत में राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा जमीन खरीद पर सवाल उठाने वाले आप के संजय सिंह व सपा के पूर्व विधायक पवन पांडे को आड़े हाथों लिया। कहा कि जिस पार्टी के मुखिया ने कारसेवकों पर गोलियां चलवाई थी। वहां पर आज राम का भव्य मंदिर बनने जा रहा है। यह बात उन लोगों को हजम नहीं हो रही है। दावा किया कि राम मंदिर ट्रस्ट के चंपत राय ने भगवान राम के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है। इसलिए ऐसे व्यक्ति पर आरोप लगाना सर्वथा निराधार है। रही बात चंदे की तो आप के सांसद संजय सिंह ने जो भी चंदा दिया हो तो उसका हिसाब ले सकते हैं या रसीद दिखाकर चंदा वापस ले सकते हैं।
सांसद ने कहा कि अखिलेश यादव के जिस व्यक्ति ने आरोप लगाया है वह भी रसीद दिखाकर चंदा वापस ले सकते हैं। साक्षी महाराज ने कहा कि यह वह लोग हैं जो राम मंदिर का पुरजोर विरोध करते रहे हैं। वह कहते थे कि राम मंदिर के नाम पर अयोध्या में एक ईंट नहीं रखी जा सकती है। आज उसी अयोध्या में भगवान राम का भव्य व विश्व का सबसे अच्छा मंदिर बनने जा रहा है। इन लोगों की हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोंचने जैसी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें