फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली प्रधान की सीटों के लिए प्रचार शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पंचायत चुनाव में रिक्त प्रधान सीटों पर ताल ठोंक रहे प्रत्याशियों ने प्रचार तेज कर दिया है। जिस कारण 11 ग्राम पंचायतों में चुनावी शोर अभी थम नहीं सका है। इन सीटों पर नौ मई को मतदान और 11 मई को मतगणना होनी है।
विज्ञापन

26 अप्रैल को पंचायत चुनाव के मतदान से पहले 11 पंचायतों में प्रत्याशियों की मौत हो गई थी। इसमें सफीपुर विकासखंड की फतेहपुर, अटवा मोहाल ओसिया, फतेहपुर चौरासी की अहमदाबाद माथर, बिछिया की जमुका, बड़ौरा, बदलीखेड़ा व इछौली, हिलौली की बरौली और बीघापुर की लालगंज प्रथम, सगवर व सिकंदरपुर कर्ण की लखापुर में प्रधान पद का मतदान रद्द कर दिया गया था। इसके बाद आयोग ने इन सीटों पर दुबारा चुनाव की तारीखें घोषित कर दी थीं। इन सीटों पर पुराने वैध नामांकन को भी मान्य कर दिया था। 30 अप्रैल को नौ सीटों पर नौ पर्चे दाखिल हुए थे। दो सीटों पर किसी ने भी नया नामांकन नहीं कराया था। प्रत्याशी वोटर को लुभाने के लिए हर जतन कर रहे हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत/निकाय) डॉ. संजय द्विवेदी ने बताया कि अब रिक्त सीटों पर प्रधान के चुनाव कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें