फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर इंदिरा गांधी को याद किया

विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर अपने विचार रखते कांग्रेसी। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मनाई गई। पदाधिकारियों ने चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद जिला अस्पताल के पुुरुष व महिला वार्ड में मरीजों को फल, दूध व बिस्किट बांटे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह ने कहा कि इंदिरा के व्यक्तित्व को सीमाओं में नहीं बांधा जा सकता है। प्रधानमंत्री के कार्यकाल में बैंकों का राष्ट्रीयकरण सहित कई ऐतिहासिक निर्णय हुए, जो मील का पत्थर साबित हुए। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से कार्यालय में गोष्ठी हुई।
शहर अध्यक्ष अरुण कुशवाहा ने कहा कि इंदिरा ने अपना सारा जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया। अनवर खुर्शीद ने कहा इंदिरा ने जमींदारी अधिनियम से किसानों को जमीन दी। बोधराज सिंह ने कहा कि उन्होंने देश में गरीबों, किसानों व श्रमिकों के लिए जीवन भर संघर्ष किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह, यतींद्र सिंह पटेल, उपाध्यक्ष जावेद कमाल, आशीष त्रिपाठी, सरोज भारती, नरेशपाल सिंह, राकेश द्विवेदी, इंद्रसेन सिंह, शैलेश वर्मा, विनय दीप श्रीवास्तव, दीपू, शिवप्रताप सिंह, कमलेश गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें