फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यवेक्षक ने कार्यकर्ताओं से प्रत्याशी को लेकर लिए सुझाव

विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में पर्यवेक्षक सलिल विश्नोई का स्वागत करते जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व बांगरमऊ विधानसभा उपचुनाव के पर्यवेक्षक सलिल विश्नोई ने स्थानीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की। उन्होंने मंडल अध्यक्षों, सेक्टर प्रभारी, सेक्टर संयोजकों व मंडल प्रभारियों से भाजपा प्रत्याशी को लेकर सुझाव लिए।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उपचुनाव में आप सभी के सुझाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी प्रत्याशी उतारेगी। प्रत्याशी कोई भी हो हमें चुनाव चिह्न कमल को प्रत्याशी मानते हुए विधानसभा में पार्टी को मजबूत करना है। जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत ने पर्यवेक्षक सलिल विश्नोई को विश्वास दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी भारी बहुमत से विजय हासिल करेगा। उन्होंने बताया कि रविवार को कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया गया है। सोमवार को पार्टी से टिकट मांगने वाले सभी उम्मीदवारों से विचार विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें