फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्षी दलों पर बरस सांसद

Sat, 18 Jun 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
संबोधित करते - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सपा-बसपा एक थाली के चट्टे-बट्टे हैं। भाजपा आम आदमी को पार्टी में कोई भी पद दे सकती है, लेकिन बसपा में तो टिकट बिकती है। भारतीय संस्कृति को नष्ट कर संत समाज का उत्पीड़न कांग्रेस के शासनकाल में किया गया। प्रज्ञा ठाकुर जैसी संत को सिर्फ कांग्रेस की करतूत के कारण आठ वर्ष जेल में रहना पड़ा। यह बातें सांसद साक्षी महाराज ने कहीं।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को बीघापुर रेलवे स्टेशन के पास कैंची मोड़ में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सांसद ने पार्टी कार्यकर्ताओं, किसानों व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्नाव से लालगंज तक खस्ताहाल राष्ट्रीय राजमार्ग का जल्द ही निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के सभी मंत्री और सांसद अपने क्षेत्र में जा-जाकर दो साल का रिपोर्टकार्ड सीधे जनता को दे रहे हैं। देश में सूचना क्रांति पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की देन है। कहा, कांग्रेस के शासन में एक गैस सिलेंडर लेने के लिए सिफारिश चलती थी और आज जगह-जगह दुकानें खुली हुई हैं। उन्होंने बसपा पर तंज कसते हुए कहा कि इस पार्टी में बिना पैसे के टिकट नहीं मिलता। कहा कि जब सपा सरकार में होती है सपा नेता बसपा सुप्रीमो को जेल भेजने की बात करते हैं और जब बसपा सरकार में होती है तो बहन जी सपा के प्रमुख नेताओं को जेल भेजने की बात करती हैं। लेकिन कोई किसी के खिलाफ कुछ भी नहीं करता है। यह दोनों एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं। सांसद ने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आई दोनों पार्टियों के नेता जेल के सीखचों के पीछे होंगे। कहा भाजपा के शासन में लखनऊ से दिल्ली का हवाई सफर 10,000 की जगह 2500 कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पार्टी की ओर से कोई भी प्रत्याशी आपके द्वार पर आए उसे मेरी ही तरह भारी बहुमत से सदन पहुंचाएं। संचालन अजय सिंह ने किया। कार्यक्रम में अनिल त्रिवेदी निजी सचिव, नागेंद्र त्रिवेदी, श्रीकांत साहू, लाला शुक्ला, अशोक शुक्ल, राहुल शुक्ला, संजय शुक्ला, अजय तिवारी, सत्यपाल गौतम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें