फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गांवों में हर रविवार चौपाल लगाकर पुलिस सुलझाएगी मामले

Tue, 05 Aug 2025 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए पुलिस सप्ताह के प्रत्येक रविवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों के किसी एक गांव में चौपाल लगाएगी। चौपाल में स्थानीय विवादों को सुलझाने के साथ ही महिला और साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक करेगी। एसपी के आदेश पर इस नई पहल की शुरुआत की जा रही है।
विज्ञापन

एसपी दीपक भूकर ने बताया कि यह नई पहल है। ग्राम चौपाल में संबंधित थाना प्रभारी, चौकी और बीट प्रभारी के साथ डिजिटल वालंटियर और ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे। वह ग्रामीणों की समस्याओं को सुनेंगे और उनका समाधान करने का प्रयास करेंगे। इस समय लोग साइबर ठगी का भी शिकार हो रहे हैं, चौपाल में साइबर से बचाव के तरीकों को भी बताया जाएगा, साथ ही महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देने का प्रयास होगा। चौपाल में डिजिटल वालंटियर और ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों की सहायता से अफवाहों का खंडन करने के साथ उन पर रोक लगाई जाएगी।
पुलिस अपराध और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जानकारी देगी साथ ही आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए सूचनाओं का आदान-प्रदान करेगी। इस आयोजन से पुलिस और ग्रामीणों की बीच की दूरी को भी खत्म करने का प्रयास होगा। ग्रामीण अपनी समस्याओं को सीधे पुलिस के सामने रख सकेंगे, साथ ही त्वरित निस्तारण भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें