फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पति-पत्नी का विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, दो सिपाही घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। पड़रीकला गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस की परिजनों के बाद ग्रामीणों से झड़प हो गई। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। ईंट, पत्थर चलाने से गाड़ी का शीशा टूटने के साथ दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस पर हमले की सूचना पर एसओ फोर्स के साथ पहुंचे, तब तक आरोपी भाग निकले। घायल सिपाहियों का सीएचसी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के पड़रीकला गांव निवासी रजय पाल का पत्नी रिंकी से आपसी विवाद हो रहा था। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। माता-पिता में मारपीट देख बेटे शिवांश ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दंपती को समझाने का प्रयास किया। पुलिस की पहले तो रजय पाल से कहासुनी हुई, बाद में पड़ोसी कल्लू, माधुरी, भूरा और राजकुमार भी वहां पहुंचे और पुलिस के आने का विरोध करने लगे। कुछ ही देर में पथराव शुरू हो गया। इसमें हेड कांस्टेबल राजेश सिंह और सिपाही पवन पत्थर लगने से घायल हो गए। गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस पर हमले की सूचना पर एसओ फोर्स के साथ पहुंचे लेकिन तब तक सभी भाग निकले। घायल सिपाहियों को सीएचसी में भर्ती कराया है।


गांव में पुलिस पर पथराव की दूसरी घटना
इस गांव में पुलिस पर पथराव की यह दूसरी घटना है। इससे पहले एक जुलाई 2024 को भी इन्हीं लोगों ने पीआरवी पर हमला कर बाइक तोड़ दी थी। थानाध्यक्ष राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि घायल सिपाहियों का इलाज चल रहा है। पांच हमलावरों पर सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस पर पथराव करने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। भूरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें