फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पुलिस ने सीज की पूर्व प्रधान के पति की बोलेरो

Sun, 26 Feb 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर गांव में दो दिन पहले श्रमिक की बाइक में बोलेरो से टक्कर मारने की घटना में पुलिस ने पूर्व प्रधान के पति की बोलेरो सीज कर दी है। दो लोगों पर रिपोर्ट पहले से दर्ज है।
विज्ञापन

बीबीपुर गांव निवासी कैलाश 23 फरवरी को देर शाम लखनऊ से मजदूरी कर लौट रहा था। गांव के ही पूर्व प्रधान के पति होरीलाल व उनके भाई रजनीश उर्फ बल्लू ने पुरानी रंजिश में गांव में बोलेरो से बाइक में टक्कर मार दी थी। उसके पैर में गंभीर चोट आई थी। घटना के बाद रजनीश बोलेरो लेकर भाग गया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रधान के पति होरीलाल और उनके भाई रजनीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। शनिवार को पुलिस ने बोलेरो सीज कर दी है। कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि कैलाश की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें