उन्नाव। दिल्ली की निजामुद्दीन की तब्लीगी जमात से वापस आए जमातियों की तलाश में गुरुवार को पुलिस और खुफिया टीमों ने मस्जिदों के अलावा मुस्लिम बहुल इलाकों में पहुंचकर जानकारी जुटाई। गुरुवार शाम तक पुलिस को इस तरह के जमाती नहीं मिले।
एसपी के निर्देश पर एलआईयू और थाना पुलिस की टीमों ने लगातार तीसरे दिन अपने-अपने क्षेत्र की मस्जिदों के अलावा मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में जमातियों की तलाश की। हालांकि कोई भी जमाती नहीं मिला। हसनगंज, सफीपुर, बांगरमऊ, सदर के अलावा टीमें अन्य जगहों पर भी जमातियों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं। एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि दो लोग पूर्व में मिले थे, जिन्हें क्वारंटीन कराया गया था। उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।