उन्नाव। दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। चेतावनी दी कि पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो धरना-प्रदर्शन करेंगे।
पार्टी के मंडल अध्यक्ष अरविंद राजवंशी ने बताया कि हसनगंज क्षेत्र की महिला 23 मई को खेत गई थी। वापस घर आते समय गांव निवासी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। शिकायत के बाद भी हसनगंज पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा पीड़िता को डराया धमकाया गया। एसपी से भी गुहार लगाई। मंडल अध्यक्ष ने पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के अंदर पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो धरना प्रदर्शन करेंगे।