फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: चोरी की योजना बना रहे तीन शातिरों की पुलिस से मुठभेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। चोरी की योजना बना रहे तीन बदमाशों की बुधवार देर रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र निवासी एक आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल होकर वहीं गिर गया। भागने की कोशिश कर रहे दो बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के मोहान मार्ग पर उसरहा गांव के मोड़ के पास तीन संदिग्ध लोगों द्वारा चोरी की योजना बनाने की सूचना पुलिस को मुखबिर ने दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो तीनों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कोतवाली गंगाघाट निवासी नियाज उर्फ सोनू के बाएं पैर में गोली लगने से वह गिर गया। इसके अलावा, लखनऊ के थाना गाजीपुर के इंदिरानगर निवासी इरफान व थाना मालवीय नगर के बाजार खाला निवासी मिलन वर्मा मौके से भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
घायल बदमाश को पुलिस सीएचसी लेकर गई, जहां से इलाज कराने के बाद कोतवाली ले आई। अजगैन प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए तीनों शातिर बदमाश हैं। तीनों के विरुद्ध अलग-अलग थानों में दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें