फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पिता बोले- पुलिस ने जांच में लीपापोती की, मुख्यमंत्री दरबार में जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। पुलिसिया अपमान से ऊबकर खुदकुशी की कोशिश करने वाली किशोरी के माता-पिता अपनी बेटी को लेकर परेशान है। पिता का कहना है कि अगर पुलिस प्रशासन ने जांच में लीपापोती की और न्याय नहीं मिला तो वह पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों और मुख्यमंत्री दरबार में जाकर शिकायत करेगा।
किशोरी के पिता ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने उसपर दबाव बनाने की कोशिश भी की है लेकिन उसके लिए अपनी बेटी और उसकी इज्जत और सम्मान से बढ़कर कुछ नहीं है। घटना के चौबीस घंटे हो चुके हैं। पानी और चाय के अलावा निवाला पेट में नहीं गया, उसकी बेटी मुंह खोले, कुछ बोले तो मन को चैन मिले। बताया कि पुलिस अधिकारी निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दे रहे हैं। अगर ऐसा नहीं हुई तो वह चुप नहीं बैठेगा। पुलिस के अधिकारियों से लखनऊ जाकर मिलेगा और मुख्यमंत्री दरबार भी जाएंगे। बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर अपर पुलिस अधीक्षक/प्रभारी पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने बताया कि घटना की जांच कर रहे सीओ की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें