फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Crime: जमीन के विवाद में युवक ने भाभी व उनकी बहू को पीटा, हालत गंभीर

Thu, 01 Jun 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
उन्नाव जिले में गंजमुरादाबाद कस्बे के मोहल्ला नटपुरवा में जमीन के विवाद में मंगलवार देर शाम खेत से लौट रहीं भाई को और उनकी बहू को देवर ने साथियों के साथ मिलकर पीट दिया। शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण दौड़े तो हमलावर हवाई फायरिंग करते भाग निकले। घायल सास-बहू को बांगरमऊ सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला नटपुरवा निवासी महेश का उसके भाई बबलू से एक आवासीय जमीन पर कब्जे को लेकर लेकर काफी समय से झगड़ा चल रहा है। 27 मई को लेखपाल ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। समझौते के मुताबिक महेश ने अपने भाई बबलू को 1.75 लाख रुपये देने की बात कही थी। लेकिन बबलू समझौते से संतुष्ट नहीं था।

इसी रंजिश के चलते मंगलवार शाम खेत से लौट रही महेश की पत्नी मुन्नी देवी और बेटे गोविंद की पत्नी हेमलता को रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे बबलू और उसके बेटे दीपक, शंकर और शिवमंगल ने लात घूसों और डंडों से जमकर पिटाई की। पिटाई से दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। महिलाओं के शोर मचाने पर परिजन दौड़े। तब हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने देर रात घायल महिलाओं को बांगरमऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने सास बहू की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर रात में दोनों भाइयों में झगड़ा हो गया। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की महिलाओं पर हमला कर घायल कर दिया। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें