फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बच्ची को कुचलने वाले चालक को पांच दिन बाद भी नहीं पकड़ सकी पुलिस

Thu, 01 May 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर (उन्नाव)। कूड़ा गाड़ी से कुचलने से हुई बच्ची की मौत की घटना में पांचवें दिन भी चालक को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मृतका के परिजनों ने बताया कि नगर पंचायत प्रबंधन से समझौते की बात चल रही है। शर्तें पूरी हुईं तो समझौते की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


नगर पंचायत में सफाई का काम कराने वाले आर्यन ग्रुप के कर्मी ने कूड़ा गाड़ी से कुचलकर 25 अप्रैल की सुबह मोहल्ला चालाकन टोला निवासी मनोज रावत की बेटी लक्ष्मी (4) की मौत हो गई थी। मृतका के पिता ने गाड़ी चालक कस्बा निवासी अहमद मियां पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कूड़ा गाड़ी को कब्जे में लेकर पुलिस चालक की तलाश कर रही है। पांच दिन बीतने के बाद भी आरोपी फरार है।
मृतका के पिता के मुताबिक, नगरपंचायत प्रबंधन की ओर से प्रधानमंत्री आवास, आउट सोर्सिंग कंपनी में एक कर्मचारी को नौकरी और दो लाख रुपये देने का आश्वासन मिला है। एसओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें