फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गणतंत्र दिवस परेड के लिए पुलिस टोलियों ने किया पूर्वाभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उन्नाव। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में 75 वें गणतंत्र दिवस की चल रही तैयारियों के क्रम में बुधवार को पूर्वाभ्यास का आयोजन हुआ। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी की गई।

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों से पहले बुधवार को परेड ग्राउंड में आयोजित हुए पूर्वाभ्यास में छह टोलियां थीं। जिसमें चार पुरुषों और दो महिला पुलिस कर्मियों की टीम शामिल थीं। पहली परेड में कमांडर व पुरवा सीओ सोनम सिंह, दूसरे कमांडर टीएसआई नसिरुद्दीन और तीसरे कमांडर सब इंस्पेक्टर सशस्त्र दल चंद्रजीत शामिल थे।
विज्ञापन

कप्तान सिद्धार्थशंकर मीना ने सलामी ली। एसपी ने परेड का जायजा लेते हुए अन्य कार्यक्रमों को देखा और उन्हें सुव्यवस्थित और सुसज्जित बनाने के निर्देश दिए। परेड के दौरान पुलिस लाइन के बैंड के साथ सभी सर्किल के सीओ, कर्मचारी और उनके परिजन मौजूद रहे। पूर्वाभ्यास के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का अभ्यास किया गया। इसमें सात स्कूलों के छात्रों ने देश भक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

आरआई अब्दुल रशीद के साथ अन्य स्टॉफ ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। संचालन डॉ. आशीष श्रीवास्तव और डॉ. मनीष सिंह सेंगर ने किया।
-
टोलियां करेंगी कार्य कौशल का प्रदर्शन
परेड में अलग-अलग टोलियां बनाई गई हैं और प्रत्येक टोली में 22-22 पुलिस जवान शामिल होंगे। इनमें डॉग स्क्वाड, बम निरोधक दस्ता, 112 , फायर ब्रिगेड, क्यूआरटी सहित पुलिस विभाग के अन्य अनुभागों की टोलियां शामिल होंगी और अपने कार्यकौशल का प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें