फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: मध्य प्रदेश में हादसे का शिकार हुई पुलिसकर्मियों की कार, एक सिपाही की मौत

Sat, 19 Jun 2021 12:02 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव

सार

घटना में सफीपुर कोतवाली के अपराध निरीक्षक व महिला सिपाही घायल। प्रेमी के साथ भागी महिला की खोजबीन में पुलिस टीम कार से जा रही थी गुजरात।
विज्ञापन
मृतक सिपाही (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक महिला की खोजबीन में यूपी से गुजरात जा रही पुलिसकर्मियों की कार शुक्रवार रात मध्यप्रदेश में हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक सिपाही की मौत हो गई जबकि उनके अन्य साथी घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्नाव जिले के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के नरहरपुर गांव की एक महिला बीते आठ महीनों से अपने प्रेमी के साथ फरार है। पति समेत अन्य परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर महिला की खोजबीन की मांग की थी। महिला की लोकेशन गुजरात मिलने से कोतवाली की टीम उसे बरामद करने के लिए गुजरात निकली थी। 

गुजरात जाते वक्त मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में पुलिस टीम की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में सिपाही राजीव चंदेल की मौत हो गई, जबकि अपराध निरीक्षक राजा भैया व महिला सिपाही सोनिया गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, कार में बैठे महिला दो परिजन सुरक्षित हैं। घायलों को शाजापुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिपाही परियर चौकी में तैनात था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें