फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित टीकाकरण में आठ अगस्त को शामिल होगी निमोनिया की वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। निमोनिया से होने वाली बच्चों की मौत को रोकने के लिए न्यूमोकोकल कंजुगेट वैक्सीन (पीसीवी) आठ अगस्त से टीकाकरण में शामिल कर दी जाएगी। यह वैक्सीन आठ अगस्त को लांच होनी थी लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते इसकी शुरुआत नहीं की जा सकी।
विज्ञापन

न्यूमोकोकल कंजुगेट वैक्सीन जन्म से एक साल की उम्र तक के बच्चों को तीन डोज़ इंजेक्शन के रूप में दी जाएगी। पहला इंजेक्शन बच्चे के डेढ़ महीने का होने पर पेंटा वन के साथ, साढ़े तीन महीने में दूसरा और तीसरी डोज 9 वें महीने में एमआर के साथ दी जाएगी। टीकाकरण अभियान के प्रभारी एसडीएम डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि निमोनिया फेफड़ों में होेने वाला संक्रमण है। यह मुख्य रूप से बैक्टीरिया स्ट्रेप्टोकॉकल न्युमोनी के कारण होता है। इसके साथ निमोनिया दवाओं और अन्य बीमारियों के संक्रमण से भी हो सकता है। निमोनिया होने पर फ्लू जैसे लक्षण महसूस होते हैं। यह लक्षण धीरे-धीरे या फिर तेजी से विकसित हो जाते हैं। इसका मुख्य लक्षण खांसी है।
इससे बच्चा कमजोर और थका हुआ महसूस करता है। बुखार के साथ पसीना और कंपकंपी होती है। सांस तेज चलने के साथ ही लेने में कठिनाई होती है। भूख न लगना भी इसका कारण है। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन 8 अगस्त को टीकाकरण में शामिल की जा रही है। पहली बार टीकाकरण के लिए आने वाले बच्चों को यह वैक्सीन लगाई जाएगी। न्यूमोकोकल कंजुगेट वैक्सीन की कीमत बाजार में काफी अधिक है। इसलिए हर कोई इसे नहीं लगवा पा रहा था। अब सरकार इसे निशुल्क उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें