फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पीएमएस संघ ने अस्पतालों के निरीक्षण पर जताई आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। डीएम अपूर्वा दुबे के निर्देश पर पिछले सप्ताह तहसील स्तरीय अधिकारियों ने स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया था। सीएमओ ने अनुपस्थित पाए डॉक्टरों और कर्मियों सहित 150 का एक दिन का वेतन रोक दिया था। मंगलवार को पीएमएस संघ के सदस्यों ने एक बैठक की। कहा कि निरीक्षण नियम विरुद्ध है। गदनखेड़ा बाईपास स्थित एक होटल में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग ने जिला अध्यक्ष डॉक्टर कौशलेंद्र प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक हुई। संगठन के सदस्यों ने कहा कि शासनादेश के विरुद्ध डीएम द्वारा नामित अधिकारियों ने अस्पतालों का निरीक्षण किया। इसकी जानकारी विभाग के अधिकारियों को नहीं दी गई। उन्होंने सीएमओ से मिलकर विरोध दर्ज कराया। वहीं गंजमुरादाबाद में डॉ. संजीव पर की गई कार्रवाई का भी विरोध किया। संगठन के सचिव राजेश वर्मा ने कहा कि न्याय नहीं मिला तो संगठन आंदोलन करेगा। इस दौरान डॉ. वीपी सिंह, डॉ. राकेश , डॉ.अनूप, डॉ. मनीष, डॉ. विकास, डॉ. प्रमोद आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें