फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कार की टक्कर से ई-रिक्शा मालिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। सवारियों का इंतजार कर रहे ई-रिक्शा मालिक को तेज रफ्तार कार ने मंगलवार सुबह टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद चालक कार लेकर भाग रहा था। जिसे राहगीरों ने कार सहित पकडर्क पुलिस को सौंप दिया। साथ ही घायल को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

आवास विकास मोहल्ला निवासी जयप्रकाश तिवारी उर्फ मोनू (40) ई-रिक्शा चालक और मालिक था। वह खुद अपना ई-रिक्शा चलाता था। रोजाना की तरह मंगलवार सुबह वह ई-रिक्शा लेकर निकला था। सदर कोतवाली के आदर्शनगर मोहल्ले के पास वह सवारियों का इंतजार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार कार ने जयप्रकाश को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ने कार भगाने का प्रयास किया लेकिन वहां मौजूद लोगों ने चालक को कार सहित पकडर्क पुलिस को सौंप दिया। साथ ही घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बेहतर इलाज के लिए परिजन निजी अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक दो भाईयों में बड़ा था। पत्नी सरोज के साथ दो बच्चों मेें बेटा विख्यात और बेटी धानी है। घटना के बाद से परिजन बेहाल हैं। कोतवाल अश्वनी कुमार मिश्र ने बताया कि कार की टक्कर से युवक की मौत हुई है। चालक और कार कब्जे में हैं। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें