फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होरी खेलें रघुवीरा अवध में...

Tue, 14 Mar 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
रंग खेलतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले में होली का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने मंगलवार को होलिका दहन करने के बाद अंबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को त्योहार की बधाई दी। सोमवार सुबह से शाम तीन बजे तक लोगों ने जमकर रंग खेला। देर रात तक लाउड स्पीकरों पर फिल्मी गीत बजते रहे और युवा व बच्चे इन गीतों पर नाचते रहे। बुजुर्गों ने अबीर-गुलाल से अपनों के साथ होली खेली। शाम को घरों में जाकर एक दूसरे के साथ गले मिले और होली की बधाई दी। रंग खेलने में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। बच्चे पिचकारियों में रंग भरकर एक दूसरे पर डालते रहे।

रंगों के त्योहार होली पर सोमवार व मंगलवार को शहरवासियों पर सुरूर चढ़ा। शहरवासी होली के रंगों में रंगे रहे। लोगों ने सुबह से ही रंग-गुलाल उड़ाना शुरू कर दिया। मोहल्लों में युवकों ने टोली बनाई और चौराहों व प्रमुख मार्गों पर एकत्र हुए। युवकों ने जमकर रंग खेला। युवाओं ने सड़कों से गुजरने वाले राहगीरों को भी नहीं बख्शा। वाहन सवारों को रोककर रंग लगाया। शहर के चौराहों व गली नुक्कड़ों में डीजे साउंड बजते रहे। क्या युवा क्या बच्चे सभी होली के रंग में रंगे नजर आए और गीतों पर खूब जमकर नाचे। इसके बाद दूसरे दिन मंगलवार को दूज के दिन भी जमकर रंग चला।
विज्ञापन


हर गली चौराहों पर होरियारों की ही टोलियां नजर आईं। ग्रामीण अंचलों में रंगों के साथ फाग का भी दौर चलता रहा। सुबह से बच्चे पिचकारियां लेकर छतों पर डटे रहे और घर के बाहर से गुजरने वाले लोगों पर रंग की बौछार करते रहे। वृद्ध भी होली के रंग में सराबोर रहे और शाम को घर जाकर बधाई दी। घर जाकर अबीर-गुलाल लगाया। गुझिया व नमकीन खाया।

उन्नाव। जिला व पुलिस प्रशासन के सामने इस वर्ष होली का पर्व चुनौती से कम नहीं था। क्योंकि विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के तुरंत बाद होली पड़ने से जिले में त्योहार पर शांति व्यवस्था को बनाए रखना था। ऐसे में पुलिस ने सभी थानों को अलर्ट करते हुए अन्य पुलिस बल भी तैनात किया था। संवेदनशील मोहल्लों में अतिरिक्त फोर्स की व्यवस्था की गई। खुफिया विभाग भी हर पल की खबर अधिकारियों तक पहुंचाता रहा। पुलिस की सक्रियता का ही नतीजा रहा कि छुटपुट घटनाओं को छोड़कर जिले में होली शांति के साथ निपटी।

उन्नाव। होली पर अवकाश होने व बाजार बंद होने के कारण सन्नाटा दिखा, लेकिन इस सन्नाटे को होरियारे अपने-अपने तरीके से तोड़ते दिखे। गली नुक्कड़ों में तेज आवाज में बज रहे होली की गानों पर होरियारों की टीम जमकर नाची तो कई स्थानों पर भांगड़े के बीच गुलाल उड़ाया गया। मंगलवार को भी जमकर रंग चला। शाम करीब चार बजे तक बाइक पर चढ़े रंग से सराबोर युवक फर्राटा भरते दिखे।
विज्ञापन


उन्नाव। आपसी प्रेम व सौहार्द्र के प्रतीक होली पर्व पर शहरवासी रंगों से सराबोर रहे तो दूसरी तरफ शरारती लोगाें का भी बोलबाला रहा। हुड़दंगियों ने गलियों व सड़कों पर जमकर हुड़दंग मचाया तो दोपहर बाद जुएं की फड़ें भी सज गईं। सोमवार व मंगलवार को शहर में कई जगह हुड़दंगियों ने उत्पात मचाया। इसी तरह बन्धूहार, मौहारी बाग, कब्बाखेड़ा, कृष्णा नगर समेत कई मोहल्लों में हुड़दंगियों ने उपद्रव किया। मोतीनगर में जबरन रंग लगाने को लेकर लोगों में झड़प भी हुईं। इसी प्रकार कृष्णानगर, आदर्शनगर, लोकनगर क्रासिंग आदि जगहों पर भी जबरन रंग लगाने को लेकर विवाद हुआ। पुलिस को देखते ही अराजकतत्व भाग निकले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें